हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी मां बन गई हैं। बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी सपना चौधरी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन के दौरान इस खुशखबरी की पुष्टि की है। बातचीत के दौरान वीर ने कहा कि वह अब एक पिता है। सपना चौधरी की शादी हरियाणवी अभिनेता-गायक वीर साहू से हुई है। दरअसल वीर के परिवार में किसी के निधन की वजह से शादी को सीक्रेट रखा गया था। सपना और वीर कई सालों से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने जनवरी में शादी की थी। वीर हिसार के रहने वाले हैं। वीर सिंगर, कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। सपना चौधरी अपने हरियाणवी गीत ‘तेरी आंख का यो काजल’ के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय हैं।
Previous Articleबीते 48 घंटे में रेप के मामले से उड़े पुलिस प्रशासन के होश
Next Article आजूराम का सपना हुआ का साकार, मिला पक्का मकान
