रांची । दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बड़े बेटे स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी, भाजपा नेत्री सीता सोरेन पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के अनुसार, सीता सोरेन अपने परिवार के साथ धनबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं।

इसी दौरान सरायढेला स्थित एक होटल में बातचीत के दौरान उनके पीए देवाशीष मनोरंजन घोष ने उन पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेत्री सीता सोरेन शादी समारोह में शामिल होने के बाद सरायढेला स्थित एक होटल में अपने परिवार के साथ ठहरी थीं। वहां वह विधानसभा चुनाव में हुए खर्च को लेकर चर्चा कर रही थीं, तभी उनके पीए देवाशीष मनोरंजन घोष के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर देवाशीष ने गुस्से में आकर गैर-लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और सीता सोरेन पर तान दी। गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप किया और उसे काबू में कर लिया।

हमले के बाद सीता सोरेन ने कहा कि वह इस घटना से आहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के समय से ही उनके खिलाफ साजिश रची जा रही थी और देवाशीष मनोरंजन घोष इसका मोहरा था। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि उनके विरोध में किसी गिरोह के इशारे पर यह हमला किया गया है।

इस घटना के बाद झारखंड के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देवाशीष मनोरंजन घोष को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version