बिलासपुर। 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की मुख्य परीक्षा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। 2020 के प्री में पूछे गए 8 प्रश्नों को लेकर दायर की गई याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए, अगले आदेश तक परीक्षा पर रोक लगाई। बता दें कि कोरोना के कारण लंबे ब्रेक के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की मुख्य परीक्षा 18 अक्टूबर से होने वाली थी। लेकिन 2020 के प्री में पूछे गए 8 प्रश्नों को लेकर 24 बच्चों द्वारा दाखिल किए गए याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए पीएससी मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। पीएससी की अधिसूचना के मुताबिक मुख्य परीक्षा 18 से 21 अक्टूबर होने वाली थी। इसके लिए रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लेकिन बिलासपुर हाई कोर्ट ने आज आदेश जारी करते हुए मुख्य परीक्षा पर रोक लगाई है।
Previous Articleमां-भाभी और भतीजी के बाद पड़ोस की मां-बेटी को भी नहीं छोड़ा, जानेंगे वारदात तो दहल जाएंगे…
Next Article क्या है टीआरपी…?, ऐसे समझे आसानी से…
