अमलेश्वर (पाटन)। वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित एवं आईपीई-सीकेडी द्वारा संचालित जिज्ञासा प्रोजेक्ट के अंतर्गत इस वर्ष शिक्षकों के सम्मान में अखिल भारतीय स्तर पर अवार्ड प्रोग्राम की शुरुवात की गई थी जिसमे राज्य के 11 शिक्षकों का चयन हुआ है। विदित हो कि जिज्ञासा प्रोजेक्ट राज्य के 3 जिलों दुर्ग रायपुर और राजनांदगांव के 200 स्कूलो में कार्यरत है जिसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर शिक्षण पद्धति को रोचक बनाना है यह प्रथम अवसर था कि राज्य के शिक्षकों को इस अवार्ड प्रोग्राम में सहभागी होने का मौका मिला और तीनों जिलों के शिक्षकों ने इस अवार्ड प्रोग्राम कर जरिये राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है शिक्षको को सम्मान स्वरूप प्रति शिक्षक एक लाख की राशि दी गई है। जिसका उपयोग शिक्षक स्कूल में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने हेतु कर सकते है। जिज्ञासा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अखिल भारतीय स्तर पर 90 शिक्षकों को यह अवार्ड प्राप्त हुआ है जिसमे हमारे राज्य के रायपुर जिले के 5 शिक्षक कामिनी साहू, रमाकांत झा, कविता दुबे, सुषमा गोस्वामी एवं स्वेता मानिकपुरी दुर्ग जिले से 5 शिक्षक मुकेश कुमार, दुर्गाप्रसाद टंडन, कल्पना देशपांडे, जूही अग्रवाल, चंद्रशेखर साहू और राजनांदगांव जिले से 1 शिक्षक चंद्रकांत चंद्रकार, शामिल है। जिज्ञासा प्रोजेक्ट के राज्य समन्वयक तरुण देवांगन ने बताया कि टीचर्स अवार्ड के लिए इसी साल शिक्षको फरवरी-मार्च में फॉर्म भरवाये गए थे और कुल प्रदेश के 20 शिक्षको में से 11 शिक्षक, विभिन्न राउंड की वेरफिकेशन के बाद चयनित हुए है उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी जिज्ञासा प्रोजेक्ट के द्वारा प्रदेश के चिन्हित स्कूलो को के-यान यंत्र दिया गया है जिसकी सहायता से शिक्षक कक्षा में बच्चो को आसानी से पढ़ा सकते है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों और अपनी पूरी टीम को दिया। चंद्रशेखर साहू सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरानगर पाटन (दुर्ग) ने कहा कि जिज्ञासा प्रोजेक्ट का मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं मेरे द्वारा बच्चो के लिए किए गए प्रयास को अत्यंत सराहा गया। मेरी पूरी कोशिश रहेगी वोडाफोन-आईडिया फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त राशि का उपयोग बच्चो की प्रतिभाओं को आगे लाने और डिजिटली स्मार्ट वलास बनाने में उपयोग हो।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version