राजनांदगांव। ग्राम घुमका 2 दिन पूर्व गैस सिलेंडर फटने से खेदिया बाई वर्मा का मकान जल राख हो गया था। आज डोंगरगढ़ विधायक एवं अनु. जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने खेदिया बाई वर्मा के परिवार को सहयोग राशि के रूप में विधायक बघेल ने 11000 रूपये रूपये की सहायता राशि प्रदान किये और तहसीलदार को मानहानि के मुआवजा की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने कहा गया। साथ ही साथ जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने चौका संबंधित बर्तन परिवार को प्रदान करने की बात कही। घुमका के सरपंच फुलमती जय कुमार वर्मा ने पीडि़त परिवार के घर के निर्माण कार्य को अपने सानिध्य में करा रहे कार्य का भूमि पूजन विधायक बघेल एवं जिला अध्यक्ष कोठारी ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी के हाथों से परिवार के घर का निर्माण प्रारंभ किया गया। साथ में जिला वरिष्ठ कांग्रेस नेता शोभाराम बघेल, महामंत्री पंकज बांधव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, ब्लॉक महामंत्री ललित चंदतारे, दिनेश पुराणिक, जय कुमार वर्मा, सेक्टर प्रभारी प्रहलाद यादव, संतोष वर्मा, सेवक वर्मा, युवा उपाध्यक्ष नवनीत चंदेल, गौरव शर्मा, विक्की राजपूत, राज वर्मा, कपिल वर्मा, मंथिर साहू, स्वरूप यादव, लोचन प्रसाद सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
