रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को पत्र लिखकर केशकाल और बलरामपुर में हुए दुष्कर्म की घटना से संबंधित समाचार पत्रों की कतरन भेजकर अवगत कराया है। उन्होंने इस संबंध में उचित कार्यवाही करने तथा विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से अवगत कराने कहा है। राज्यपाल ने पत्र के माध्यम से कहा कि दैनिक भास्कर के साथ विभिन्न समाचार पत्रों में 8 अक्टूबर 2020 के अंकों में केशकाल में सामूहिक दुष्कर्म, युवती ने कर ली आत्महत्या, तीन महीने बाद सहेली के खुलासे के बाद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुए है। साथ ही दैनिक भास्कर में दिनांक 7 अक्टूबर 2020 के अंक में बलरामपुर जिले में हर तीसरे दिन बेटियां हो रही दुष्कर्म का शिकार शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ है। समाचार पत्रों में लेख है कि कोंडागांव जिले में केशकाल के ओड़ागांव में एक युवती के साथ सात लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने और इनके बाद युवती के आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में खास बात यह है कि पुलिस ने पिछले तीन महीनों में न तो मामले में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी और न ही इस तरह की कोई जांच की थी, लेकिन परिजनों की लगातार शिकायतों के बाद और घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतका की सहेली के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसी प्रकार बलरामपुर जिले में महज आठ महीनों में 104 महिलाओं और ल?कियों की अस्मत लूटे जाने की खबर प्रकाशित हुई है। पुलिस विभाग को उक्त प्रकरणों की जानकारी होने के बाद भी इस प्रकार की घटनाओं पर किसी भी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं किए जाना गंभीर मामला है। अत: मेरा अनुरोध है कि संलग्न समाचार पत्रों का अवलोकन कर उक्त प्रकरणों में समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें। वहीं विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से मुझे अवगत भी कराएं।
राज्यपाल ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, कहा-दुष्कर्म मामले में विभागीय कार्यवाही से कराये अवगत
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
