रायपुर। कोविड 19 की बीमारी और उससे जु?ी हुई परेशानियों को लेकर आज हर कोई चिंतित है। बीमारी के संबंध में सामान्य चिंता या अपनों के बीमार होने की खबर से हम सभी परेशान हो जाते हैं। लेकिन यह चिंता यदि हमारी दैनिक दिनचर्या को प्रभावित करती है तो हमे मानसिक परामर्श की जरूरत है, यह हमे समझना चाहिए। रायपुर के मनोचिकित्सक डॉ मनोज साहू, विभागाध्यक्ष पं जवाहर लााल नेहरू मेडिकल कालेज रायपुर का कहना है कि यदि वर्तमान परिस्थितियों में कोई व्यक्ति अधिक चिड़चिड़ा हो रहा है जो उसकी दैनिक गतिविधियों को या आपस के रिश्तों को प्रभावित कर रहा हो या कोई बच्चा या किशोर भी अधिक एग्रेसिव हो रहा है तो इस स्थिति में मानसिक परामर्श लिया जाना आवश्यक होता है। डॉ साहू का मानना है कि मानसिक बीमारी भी अन्य बीमारियों की तरह ही है अत: इसे बताने या मनोचिकित्सक से सलाह लेने में संकोच नही करना चाहिए। डॉ साहू के नेतृत्व में मेडिकल कालेज की टीम द्वारा राज्य के कोविड केयर सेंटरों, अस्पतालों मे भर्ती मरीजों की नियमित टेली काउंसलिंग की जा रही है। मरीजों को पूरी अवधि के दौरान तीन बार काउंसलिंग दी जाती है भर्ती के समय,फिर तीन -चार दिन बाद और अंत में जब मरीज को डिस्चार्ज किया जाता है। मेडिकल कालेज में बनाए गए टेलीमेडिसीन हब के जरिये सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक नियमित टेली काउंसिलिंग की जा रही है। इसके जरिये अब तक 400 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया जा चुका है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
