नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ हुए विवाद के बाद भारत अपने रक्षा तंत्र को मजबूत करने में अपनी ताकत झोंक दी है. भारत लगातार मिसाइल और ताकतवर हथियारों का परीक्षण कर रहा है. इसी कड़ी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अगले सप्ताह 800 किलोमीटर रेंज का निर्भय सब-सोनिक क्रूज मिसाइल परीक्षण करने जा रहा है. थल और नौसेना में औपचारिक रूप से इसके शामिल होने से पहले अंतिम बार इसका परीक्षण किया जाएगा. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, डीआरडीओ की तरफ से पिछले 35 दिनों के अंदर यह 10वां मिसाइल परीक्षण होगा. सूत्रों का कहना है कि एलएसी पर चीन के पीछे हटने से मना करने के बाद डीआरडीओ मेड इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देते हुए तेजी के साथ सामरिक परमाणु और पारंपरिक मिसाइलों को विकसित करने पर जुटा हैं. इसके तहत एक महीने के अंदर हर चार दिनों पर एक मिसाइल का परीक्षण किया गया है. डीआरडीओ के प्रोजेक्ट से जुड़े एक मिसाइल एक्सपर्ट का कहना है कि चीन के साथ बिगड़ते संबंधों के बीच डीआरडीओ को सबकी नजरों से दूर कहा गया है कि फास्ट ट्रैक के तहत मिसाइल प्रोग्राम को पूरा करें क्योंकि भारत सरकार को सीमा पर शांति के लिए चीन के तरफ से किए गए प्रतिबद्धता पर शंका है.इन मिसाइलों का किया गया परीक्षण

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version