श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा में विगत दिनों चुनाव संपन्न हुआ था इसके उपरांत अध्यक्ष पद हेतु द्रौपदी सूर्यवंशी और उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रफुल्ल विश्वकर्मा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लोह शिल्पकार विकास बोर्ड के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर शपथ दिलाया गया। समिति के कार्यकारिणी के सदस्यों में क्रमशः वंदना शर्मा, ज्योति मौर्य, भारती रामटेके और तनु साहू के द्वारा भी शपथ ग्रहण की गई।

प्रफुल्ल विश्वकर्मा के द्वारा यह जानकर प्रसन्नता जाहिर की गई कि साईं नगर के इतिहास में इसी साल श्री साईं दर्शन आवासीय समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव के साथ ही साथ आधा दर्जन कार्यकारिणी की सदस्य भी कॉलोनी की महिलाएं ही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में साईं नगर के प्रबुद्धजन विशेषकर महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बालक बालिकाओं की अच्छी मौजूदगी रही।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version