यूपी में आलू की खेती किसानों के लिए अब पूरी तरह फायदे का सौदा होने जा रही है. बहुराष्ट्रीय फूड एवं बेवरेज कंपनी पेप्सिको प्रदेश में 814 करोड़ रुपये के निवेश से एक नवीन (ग्रीनफील्ड) आलू चिप्स उत्पादन इकाई स्थापित करने जा रही है. यह इकाई कोसी-मथुरा में राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा उपलब्ध कराई गई करीब 35 एकड़ जमीन पर स्थापित की जाएगी. अगले वर्ष 2021 में शुरू होने वाली इस चिप्स फैक्ट्री से 1,500 लोगो को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार मिलेगा. ऐसा पहली बार है कि पप्सिको द्वारा उत्तर प्रदेश में स्वयं एक ग्रीनफील्ड परियोजना की स्थापना की जा रही है. आलू की फसल हमेशा से किसानो के साथ सरकार लिए चूनौतीपूर्ण रही है. कभी अधिक पैदावार से किसानों को इसे फसल को फेंकना पड़ता है तो कभी कम पैदावार आलू के दाम को ऊंचाई पर पहुंचा देती है. उत्तर प्रदेश देश में आलू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. यूपी में देश में पैदा होने वाले आलू का एक तिहाई उत्पादन होता है. पिछले साल प्रदेश में 147.77 लाख टन आलू का उत्पादन हुआ था. अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन बताते हैं, मंत्रिपरिषद द्वारा इस वर्ष जनवरी में पेप्सिको के निवेश प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी. राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेशकों को हर संभव मदद की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के अन्तर्गत लेटर आफ कम्फर्ट जारी कर दिया गया था. इस परियोजना की स्थापना से न केवल राज्य में खाद्य-प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय किसानों को भी लाभ होगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version