रायपुर। बेमेतरा जिला पंचायत बेमेतरा क्षेत्र क्रमांक 13 के जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा के नेतृत्व में उनके साथियों द्वारा किसानों से मुलाकात कर नवंबर माह से धान खरीदी प्रारंभ करने के लिए गॉव-गॉव जाकर किसान भाई-बहनों से आग्रह पत्र में हस्ताक्षर कराया जा रहा है। सभापति राहुल टिकरिहा एवं उनके साथी गांव-गांव जाकर मंडी कब से प्रारंभ हो और फसल कितना कट गया है उसकी जानकारी ले रहे है। बताया जा रहा है कि अधिंकाश किसानों का फसल कटना प्रारंभ भी हो गया है। किसानों को बीते वर्ष धान बेचने में जो समस्या उत्पन्न हुई थी उसकी पीड़ा भी सुना रहे है और सभी नवंबर माह से धान खरीदी प्रारंभ हो इसके लिए हस्ताक्षर भी कर रहे है।

सभापति टिकरिहा ने कहा कि लगातार मैं क्षेत्र के किसान साथियों से संपर्क में हूँ। मैं खेतो में जाकर फसल का निरीक्षण भी कर रहा हूँ बहुत से किसानों का फसल कटना प्रारंभ हो गया है। जिसे रखने के लिए किसान साथियों के पास जगह नहीं है। राज्य सरकार भी दिसंबर माह से धान खरीदी करने का निर्णय लिया है। जिससे प्रदेश के किसान चिंतित है। राज्य सरकार नवंबर माह से धान खरीदी क्यों प्रारंभ करें इसके लिए हम 8 बिंदुओं के माध्यम से किसानों के बीच जाकर हस्ताक्षर करवा रहें है। जिसे राज्य सरकार को नवंबर माह से धान खरीदी प्रारंभ करने के लिए निवेदन किया जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान में प्रमुख रूप से किशन साहू, धर्मेंद्र साहू, सिब्बू वर्मा, राकेश पाल, लेखराम वर्मा, देवदत्त साहू, हिरावन साहू, अश्वनी साहू, रोशन वर्मा, अशोक तिवारी, लीलाधर साहू, दीपक यादव, लक्ष्मी वर्मा, साकेत साहू, केदार साहू, मोटू महराज, ताकेश्वर यादव, अरुण निषाद, राजू राजपूत, संतोष वर्मा, राजेन्द्र साहू, लोमेश सेन, चंद्रकांत साहू, कृष्णा यदु, चतुर साहू, राज कौशल, तुकेश्वर निषाद, रज्जु साहू, विमल, नरेंद्र साहू, प्रेम यादव, नरहर निर्मलकर, गोलू साहू, प्रकाश साहू, ओंकार साहू, युगल साहू, रामजी पटेल, रूपचंद निषाद शामिल है। इन गांवों के हजारों किसानों ने किया हस्ताक्षर मिल रहा है वृहद समर्थन:-कठिया, रांका, कुरूद, पेंड्री, झलमला, कीरीतपुर, खुडमुडा, रवेली, तिवरैया, खम्हरिया, सरदा, लेंजवारा, पाहंदा, जमघट, अछोली, चेटूवा, सहगांव, बारगांव, मु?पार कला, ढाबा, मु?पार खुर्द, आंनदगांव, तेलगा, कुसमी, सूरहुली, देवादा, बांसा, मटिया, कोसपातर, बेलौदी कला, पथर्रा, टंकसींवा, ताकम, सूरजपुरा, गुधेली, बेरला कला, बोरसी, उफरा, खंगारपाट, ग?ामो?, खमतराई, मावली, करेली, तिलई, चंडी, सिलघट, सांवतपुर, निनवा, देवरी, जामगांव संडी, डंगनिया, सलधा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version