अगर आप यूपीआई से पेमेंट कर रहे हैं, तो आज आपको खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, यूपीआई की सर्विस ठप पड़ गई है, जिसके चलते ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पा रही है। गूगल पे, फोन-पे, योनो पे, पेटीएम सहित अन्य पेमेंट ऐप भी नहीं चल रही हैं। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे से एक बजे तक सबसे ज्यादा पेमेंट फेल्योर रिपोर्ट की गई। दोपहर करीब तीन बजे तक पेमेंट करने में दिक्कतें आईं। बीते 20 दिन में यह तीसरी बार है, जब ट्रांजैक्शन में समस्या हुई।

डाउनडिटेक्टर का कहना है कि एसबीआई, गूगल पे, फोन-पे यूज करने वाले लोगों को आज खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि यूपीआई के माध्यम से ही देश में ज्यादातर पेमेंट की जाती हैं। छोटे से छोटा दुकानदार भी अब यूपीआई के माध्यम से पेमेंट लेते है, लेकिन सर्विस ठप पड़ जाने से दुकानदारों का बिजनेस प्रभावित हो रहा है, वहीं जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उन लोगों को ज्यादा दिक्कत आ रही है, जो जेब में कैश नहीं रखते हैं और यूपीआई का ही सहारा लेते हैं। दिल्ली, हिमाचल सहित कई शहरों में सेवा ठप हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version