नई दिल्ली। सर्दियों की दस्तक शुरू होते ही मौसम ने भी अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दवाब का क्षेत्र सोमवार को गहरे दबाव में बदल गया। इसके मंगलवार तड़के उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों नरसापुर और विशाखापत्तनम से गुजरने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग का कहना है कि इसके प्रभाव के चलते मंगलवार को तेलंगाना में बेहद भारी बारिश की संभावना है, जबकि कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा के दूरस्थ क्षेत्रों में भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान लगाया जा सकता है। उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा और विदर्भ के दूर-दराज क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में कल बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया। अब इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है। इस दौरान, 55-65 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जोकि बढ़कर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा था कि सोमवार शाम से ही बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार शाम तक आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में समुद्र में हालात खराब रहेंगे। ऐसे में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version