राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों पर श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष, क्रेडा एवं श्री राजेश सिंह राणा, सी.ई.ओ., क्रेडा द्वारा अधिकारियों की गहन समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों से अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा उनकी मंशानुसार योजनाओं के क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय पूर्ण करने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में प्रत्येक शाखा प्रभारी से क्रेडा की संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जाना है, आम जनता को क्रेडा की महत्वपूर्ण हितग्राही मूलक योजनाओं से अवगत कराया जाना तथा उन्हें लाभान्वित करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदाय करने में प्राथमिकता दी जाये। साथ ही संयंत्रों की स्थापना ससमय पूर्ण हो एवं संयंत्र स्थापना उपरांत उसके निरंतर संचालन हेतु आवश्यक रख-रखाव कार्य निरंतर किये जाये। अध्यक्ष महोदय द्वारा संयंत्रों के अकार्यशीलता के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर उन्हें त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। साथ ही समस्या के निराकरण हेतु निर्धारित समय-सीमा जो कि पहले छोटी समस्या हेतु 07 दिवस एवं बड़ी समस्या हेतु 15 दिवस निर्धारित थी को कम करते हुए क्रमशः 03 दिवस एवं 07 दिवस करने के निर्देश दिये गये। क्रेडा की ऐसी योजनायें जिनमें अब तक विभिन्न कारणों से अपेक्षाकृत प्रगति प्राप्त नहीं हो रही थी, उनमें विशेष प्रयास करते हुए रूपरेखा तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। शासन द्वारा आयोजित सुशासन त्यौहार में क्रेडा के ब्लॉक स्तरीय स्टॉल लगाकर सभी हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी आम जनता को दिये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में क्रेडा के सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा द्वारा माननीय अध्यक्ष महोदय को आश्वस्त किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशानुसार क्रेडा की समस्त योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को पहुंचाने हेतु समुचित प्रयास किया जायेगा, इस हेतु सी.ई.ओ. द्वारा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version