नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से देश के कई प्रदेशों से लड़कियों के साथ दरिंदगी की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है। ऐसा ही एक मामला ओडिशा के कटक से सामने आया है, जहां पर एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय युवती का अपहरण किया और खेत में ले जाकर अपने एक साथी के साथ उससे 22 दिनों तक बलात्कार किया। मिली जानकारी के अनुसार, जगत्सिंहपुर जिले के तीर्थोल के रहने वाले एक शख्स की लड़की पिछले महीने अपने माता-पिता के साथ लड़ाई के बाद घर से भाग गई थी। जिसके बाद आरोपी ने उसका अपहरण कर उसके साथ लगातार 22 दिनों तक रेप किया। लड़की ने जिला बाल कल्याण समिति को बताया, जब वह घर लौटने के लिए कटक में ओएमपी स्क्वायर पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक आदमी ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर घर छोडऩे की पेशकश की। लेकिन, तीर्थोल जाने के बजाय वह उसे गातिरौतपटना गांव में एक मुर्गी फार्म में ले गया और उसे 22 दिनों के लिए एक कमरे में बंदी बना लिया। इसके बाद दो लोगों ने खेत में उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। अधिकारियों ने कहा कि खेत में छापेमारी के बाद लड़की को उस समय बचाया गया, जब कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि खेत में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी को खोजने के प्रयास जारी हैं। कटक शहर के पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने कहा, आरोपी के दोस्त को पकडऩे के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि लड़की को बाद में जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे अनाथालय भेज दिया गया। आईपीसी की धारा 376 (2) (सी) और 376 (2) (जी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, जो बलात्कार, सामूहिक बलात्कार से संबंधित है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version