सियासी सपने को पूरा करने के लिए कोई शख्स कितना नीचे गिर सकता है, इसकी मिसाल है कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले का निंगप्पा। ग्राम पंचायत का चुनाव लडऩे के चक्कर में निंगप्पा इतना बेरहम हो गया कि अपनी 2 साल की बेटी की ही जान ले ली। आरोप के मुताबिक ये हत्या एक महीने पहले की गई लेकिन इसका पता अब चला जब बच्ची श्रीशा की मां ने उसकी तलाश में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची का जन्म 35 वर्षीय निंगप्पा और शशिकला (29) के बीच सीक्रेट रिलेशनशिप में हुआ। निंगप्पा और शशिकला के बीच ये रिलेशनशिप चार साल पुराना था। दोनों ने इस बारे में अपने परिवार को नहीं बताया था। हाल में जब शशिकला के गांव में रहने वाले परिवार ने उस पर शादी के लिए जोर देना शुरू किया तो उसने निंगप्पा पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के लिए दबाव डाला। निंगप्पा इसके लिए तैयार नहीं हुआ। दरअसल वो ग्राम पंचायत चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहा था। रिश्ता खुलने से उसकी चुनावी संभावनाओं पर असर पड़ता। ऐसे में वो अपनी मासूम बच्ची का ही दुश्मन बन गया। खतरनाक साजिश के तहत उसने शशिकला को उसके गांव भेज दिया। नन्ही श्रीशा उसी के पास रह गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version