मध्य प्रदेश के दतिया पुलिस स्टेशन व कंट्रोल रूम के पास बीती रात पेड़ से एक महिला का शव लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पुलिस की विस्तृत जांच में चल सकेगा। दतिया डीएसपी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त बिसरा फाटक निवासी सुनील यादव की पत्नी के रूप में हुई है। सुनील से पूछताछ में पता चला कि उसकी पत्नी 14 अक्टूबर को ही मायके से लौटी थी। ससुराल आने के बाद उसने पुलिस थाने के पास स्थित पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर जान किस वजह से दी। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
बड़ी खबर : पुलिस कंट्रोल रूम के पास फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
