एक क्रूर पति ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीयता की सभी हदें पार कर दीं। आरोपी ने महिला को करीब डेढ़ साल तक शौचालय में बांधे रखा। आलम यह है कि लड़की का शरीर एक ढाँचा बन गया है, वह खड़ी नहीं हो पा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी का दोस्त उसके घर पर मिलने गया। उसने देखा कि महिला घर में शौचालय में बंद थी, जिसके शरीर पर गंदगी थी। महिला के शरीर पर गंदे कपड़े थे। शरीर कंकाल की तरह था। बाल इस तरह गुच्छे बन गए थे। उसके शरीर से बदबू आ रही थी। यह पता चला कि वह दोस्त की पत्नी है। इस बारे में पूछे जाने पर पति ने कहा कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, वह बार-बार शौच करती है, इसलिए उसे इस तरह से रखा जाता है। मामले की जानकारी होते ही जिले के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को मुक्त कराया। इसके बाद, एसपी ने संज्ञान लिया और महिला को पीडि़ता की मेडिकल जांच के लिए समालखा भेज दिया। उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
