रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मुख्य तौर पर बस्तर और सरगुजा संभाग में बारिश हो सकती है। आज कुछ इलाकों में अंधड़ चलने और व्रजपसत की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में दिन में सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 38.6°C रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 18.8°C दर्ज किया गया।अगले 24 घंटों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। अगले 4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ 4.5 किलोमीटर से लेकर 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके साथ ही, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से होकर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और झारखंड से गुजरती हुई उत्तर बांग्लादेश तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं, एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका भी सक्रिय है, जो दक्षिण तेलंगाना से शुरू होकर दक्षिण मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इसी मौसम तंत्र के वजह से छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी-तूफ़ान की संभावना बनी हुई है।
7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज अगले तीन घंटों के लिए 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) और वर्षा की संभावना है।
रायपुर में आज का मौसम

मौसम विभाग ने आज रायपुर शहर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही अधिकतम 39°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version