बिहार की राजधानी कटिहार में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां नशे की हालत में ससुर ने बहू की इज्जत को तार-तार कर दिया। घटना की भनक जैसे ही ग्रामीणों को हुई, वो आक्रोशित हो गए और उन्होंने ससुर को चप्पलों का माला पहनाकर और ओखली में बांधकर पूरे गांव में घुमाया। आरोपी दरोगी ऋषि ने कहा कि वह शराब के नशे में था, जबकि पीडि़त बहु ने कहा कि ससुर ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया था। इधर, गांव में हुए इस फैसले का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच हो रही है। कानून को हाथ मे लेने का किसी को अधिकार नहीं है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद घटना की हर तरफ चर्चा हो रही है।
