रायपुर। मंडी बोर्ड प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संभागीय कार्यालय पंडरी में दिनांक 24 मई को आयोजित की गई। बैठक में विशेष अतिथि सहित प्रांताध्यक्ष, प्रांतीय सचिव के साथ प्रांतीय कार्यकारिणी की उपस्थिति रही। विभिन्न मंडियों से आये कर्मचारी अपनी समस्याओं को प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव के समक्ष अवगत कराये। प्रांताध्यक्ष द्वारा कर्मचारी हित में अनेक निर्णय लिये गये जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय पारित किया गया। एवं मंत्री व प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड के कर्मचारियों की समस्याओं को रखने का संकल्प पारित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से विशेष अतिथि आर.के.वर्मा सेवानिवृत्त संचालक, पूर्व प्रांताध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व प्रांतीय सचिव माधुरी पंडा सहित मुख्य रुप से नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष डॉ. एम.आर. पोर्ते एवं नवनिर्वाचित प्रांतीय सचिव नंदकिशोर सोनी, उप प्रांताध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रबल सिंह, रवि दुबे, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेश सिंह राज्य विपणन बोर्ड से उमाशंकर साहू, प्रांती सचिव, रूपा धु्रव सहसचिव बैकुंठपुर मंडी से सुनील सिंह, बेमेतरा मंडी से तौफिक मेमन, आदि कार्यकारिणी की उपस्थिति सराहनीय रही। अंत में नंदकिशोर सोनी प्रांतीय सचिव द्वारा आये हुए कर्मचारी एवं पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया तथा संकल्प लिया गया कि कर्मचारी हितैषी मांगों को शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण कराने हेतु महासंघ प्रयासरत रहेगा।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version