2007 की सुपरहिट फिल्म तारे ज़मीन पर के स्पिरिचुअल सीक्वल सितारे ज़मीन पर को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही इस फैमिली एंटरटेनर की चर्चा हर जगह हो रही है—कहीं प्यार, कहीं हंसी, तो कहीं उम्मीदें जगाता ये ट्रेलर दिल छू गया है। इस बीच मेकर्स भी दर्शकों की उत्सुकता को बनाए रखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। फिल्म के किरदारों को एक-एक करके इंट्रोड्यूस किया जा रहा है। और अब बारी है सम्वित देसाई की, जिन्हें हम फिल्म में करीम के रोल में देखेंगे।

सितारे ज़मीन पर में सम्वित देसाई करीम कुरैशी का किरदार निभा रहे हैं। मेकर्स ने सेट से उनके सभी खास पलों को जोड़कर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी चुलबुली पर्सनालिटी साफ झलकती है। मुंबई से ताल्लुक रखने वाले सम्वित उस वक्त बहुत हैरान हो गए जब उन्हें किरदार के लिए चप्पल पहनने को कहा गया।उन्हें ऑटोग्राफ देने का आइडिया बेहद एक्साइटिंग लगा और फिल्म रिलीज़ के बाद फेमस होने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखी। सबसे खास पल वो था जब आमिर ख़ान ने उनके माथे पर चार बार प्यार से किस किया, इससे सम्वित बेहद भावुक हो गए। आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर ‘शुभ मंगल सावधान’ बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ ‘सितारे जमीन पर’ में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version