भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह ऐप पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उससे अजीबोगरीब हरकतें करवाकर वीडियो बनाती है. पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी को टिकटॉक वीडियो बनाने का शौक था. शुरुआत में पति को टिकटॉक वीडियो बनवाने से कोई परहेज नहीं था और न ही शिकायत थी लेकिन बाद में पत्नी उससे कभी डाइटिंग करवाने लगी तो कभी अजीबोगरीब हरकतें करने को कहने लगी. पति को शिकायत है कि पत्नी वीडियो में स्लिम दिखने के लिए उसे दिन में कई बार भूखा रखती थी और सवाल-जवाब करने पर झगडऩे लगती थी. इसको लेकर पहले भी इस कपल की काउंसलिंग हो चुकी है लेकिन अब एक बार फिर से पत्नी एक नए ऐप में अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से पति से अजीबोगरीब काम करवा रही है. पति की शिकायत है कि उसकी पत्नी कभी उसे अजीबोगरीब मेकअप करने को बोलती है तो कभी किसी फिल्मी गाने पर सीक्वेंस शूट कराने को बोलती है या अजीब सा डांस करने को बोलती है. जबकि यह वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर देखकर उसके ऑफिस से लेकर रिश्तेदारों तक में उसका मजाक उड़ता है लेकिन पत्नी यह समझने को तैयार नहीं है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version