अमलेश्वर (पाटन)। हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच नरवा गरवा घुरवा बाड़ी को आगे बढ़ाने के और अपनी सोच को कार्य रूप देते योजना बनाते है। इनमे अभी कुछ दिन पहले ही स्वामी आत्मानंद जयंती के अवसर पर गांव खार में किसान के सुचारू आवागमन के लिए धरसा विकास योजना लायें। अभी सुनने को मिल रहा है कि पाटन क्षेत्र के औरी अैर गुजरा नाला में 24 करोड़ की राशि में कई जगह स्टॉप डेम सह रपटा पुलिया और नहर नाली बनेंगे। इनके बनने से हमारे क्षेत्र के किसानों के लिए सोने पे सुहागा वाली बात हो जाएगी क्योंकि स्टॉप डेम बनेंगे तो हमारे किसानों को सिंचाई के लिए पानी तो मिलेगा ही इसके साथ-साथ हमारे भूमिगत जलस्रोत भी बढ़ेगा और आवागमन के लिए पुल-पुलिया बनने से कोई परेशानी भी नहीं होगा। गुजरा नाला में मटिया के पास स्टाप डेम 1 करोड़ 20 लाख व खोरपा खम्हरिया म स्टापडेम सह रपटा निर्माण के लिए 1 करोड़ 40 लाख रुपिया स्वीकृति मिली है, इसके बनने से हमारे नगर पंचायत पाटन क्षेत्र के आश्रित गांव अखरा अटारी और खोरपा के किसानों के लिए सिंचाई सुविधा में वृद्धि होगी तो हम लोग डबल फसल ले सकते है। ज्यादा से ज्यादा सिंचाई सुविधा मुहैया कराने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हमारे जनपद पंचायत पाटन के वरिष्ठ पार्षद लीलाधर वर्मा ने अपना आभार व्यक्त किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version