रायपुर। बेमेतरा जिले के ग्राम देउरगांव के आदिशक्ति मां महामाया मंदिर में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय पहुंच माताजी की विशेष पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के पंडा महाराज अदैत चौबे से मुलाकात की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे। आपको बता दें कि ग्राम देउरगांव साजा से 9 किमी दक्षिण दिशा में चारों ओर बाग-बगीचों से घिरा हुआ सुरही नदी के तट पर स्थित है। यह गांव आज भी अपनी प्राचीन परंपराओं की गाथा सुना रहा है। यह गांव मां महामाया की छत्रछाया में फलाफूला है। श्रद्धालुओं एवं भक्तों की मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु मां को एक बार पुकारे उनके लिए मां भी हर वक्त अपना हाथ उठा लेती है।
