राजनांदगांव। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कोरोना सुरक्षा सप्ताह के क्रम में सोमवार को जिलेभर में दीप दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाम को घर-आंगन पर दीप जलाकर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक नियमों का पालन करते हुए स्वस्थ सेहत का उजियारा फैलाने का संदेश दिया गया। इसके अलावा चौक-चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 16 अक्टूबर से चलाए जा रहे कोरोना सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही है। कोरोना से बचने के लिए दो गज दूरी का पालन तथा हाथों को अच्छी तरह से धोना या सैनिटाइज करने पर भी बल दिया जा रहा है। क्योंकि कोरोना संक्रमण से बचे रहने के लिए यह बहुत जरूरी है।

इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए कोरोना सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभन्न प्रेरक आयोजन किए जा रहे हैं। विशेष सप्ताह के चौथे दिन घुमका विकासखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बेलिटकरी में दीप दिवस के अवसर पर विभिन्न घरों में प्रेरणा दीप जलाए गए। दीप जलाकर प्रेरित करने का प्रयास किया गया कि, कोरोना संक्रमण से खुद सुरक्षित रहकर अपने करीबियों को भी सुरक्षित रहने का संदेश दें और खुशियों की रोशनी फैलाएं। इस दौरान नगर व अंचल के लगभग सभी सरकारी कार्यालयों व घरों में दीप जलाए गए। सप्ताह के पांचवे दिन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत मास्क जरूर लगाएंगे, सामाजिक दूरी का पालन भी करेंगे और साबुन से हाथ धोकर या सैनिटाइज करने का पूरा ध्यान रखेंगे जैसे संकल्पों वाले प्रपत्र पर शहर के हर चौक-चौराहों पर लोगों से हस्ताक्षर कराए गए। 21 अक्टूबर को स्लोगन लेखन दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के वार्डों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में सीएमएचओ राजनांदगांव डा. मिथलेश चौधरी ने बतायाए कोरोना सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत दीप दिवस के मौके पर दीप जलाकर लोगों ने जागरूकता का परिचय दिया है, जो एक अच्छा संकेत है। इसी तरह हस्ताक्षर अभियान के दिन भी लोगों ने प्रपत्र भरकर कोरोना को हराने के संकल्प में अच्छी भागीदारी निभाई है। इस मौके पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कोरोना से बचाव से संबंधित संकल्प प्रपत्र में लोगों के हस्ताक्षर कराए गए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version