रायपुर । राजधानी में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रूबी तोमर और रोहित तोमर पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। सूदखोरी और गुंडागर्दी के लिए बदनाम तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित आलीशान मकान पर मंगलवार रात पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई में 37 लाख रुपये नकद, 70 तोला सोना, अवैध हथियार, कारतूस, कई लग्जरी गाड़ियां और बेहिसाब प्रॉपर्टी दस्तावेज बरामद हुए।

14 घंटे चला सर्च अभियान
तोमर बंधुओं की कोठीनुमा हवेली में रातभर चला सर्च अभियान बुधवार सुबह तक जारी रहा। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने रोटेशन में कार्रवाई की। सैकड़ों दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और अवैध सामानों को जब्त किया गया है। हवेली की तलाशी में दर्जनों पुलिसकर्मियों को करीब 14 घंटे लगे।

सोशल मीडिया से “पीड़ित” बनने की कोशिश
कार्रवाई के बीच रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस पर महिलाओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने पहले ही महिला स्टाफ को साथ रखा था। अफसरों ने वीरेंद्र की इस “सामाजिक छवि बनाने” की कोशिश को दांव मानते हुए खारिज कर दिया है।

तोमर बंधु फरार, मोबाइल सर्विलांस पर
कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर डाल दिया है। साथ ही उनके सहयोगियों और संपर्कों की भी जांच शुरू हो चुकी है। बुधवार शाम तक पुलिस और बड़े खुलासे कर सकती है।

रायपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को शहर के संगठित आपराधिक नेटवर्क पर बड़ी चोट बताया है। अफसरों के मुताबिक, तोमर बंधु सालों से अवैध वसूली और सूदखोरी से काली कमाई कर रहे थे, अब उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version