राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा दिनांक 7 जून 2025 दिन शनिवार को प्रदेश स्तरीय आदर्श सामूहिक विवाह दुर्ग शहर में l राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह उप समिति दुर्ग के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन दिनांक 7 जून 2025 दिन शनिवार को महाराणा प्रताप, मंगल भवन, शंकर नगर, दुर्ग में आयोजित है l राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव डा. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि समाज को फिजूल खर्ची से बचाने, बाहरी आडंबर, ताम-झाम से बचने राजपूत समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन महासभा स्तर पर प्रत्येक वर्ष किए जाते हैं। समाज के लोग चाहे वह आर्थिक रूप से सक्षम हो या निर्धन, सभी वर्ग चाहे वह अमीर हो या गरीब तबके के स्वजाती को अपने पुत्र पुत्री का विवाह समाज द्वारा आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह में ही करने प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिना संकोच के सामूहिक विवाह में शादी करने अपील किया है ताकि हमारा समाज बाहरी आडंबर एवं फिजूल खर्ची से बचे और विवाह में जो राशि की बचत होगी वह पुत्र पुत्री के भविष्य को बनाने में उपयोग हो सके ।।। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर बजरंग सिंह बैस अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्षता उप समिति दुर्ग के अध्यक्ष ठा.नरेंद्र सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह राजपूत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज सिंह भुवाल उपाध्यक्ष, नीरज सिंह क्षत्रिय कोषाध्यक्ष, अशोक सिंह महासचिव, सत्येंद्र सिंह सहसचिव, घनश्याम सिंह चौहान उप सचिव, अजय सिंह संगठन सचिव, डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रचार सचिव, श्रीमती रश्मि सिंह महिला अध्यक्ष, श्रीमती मधुबाला सिंह महिला सचिव, अनुराग सिंह युवा अध्यक्ष, महेंद्र सिंह युवा सचिव रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा में माल्यार्पण, पूजा पाठ कर मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अतिथियों का उद्बोधन होगा।।‌ तत्पश्चात सामूहिक विवाह में भाग लिए सभी वर वधू के मंडप पर जाकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे । राजपूत क्षत्रिय महासभा के प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने छत्तीसगढ़ के सभी 37 उप समिति के राजपूतों को कार्यक्रम में उपस्थित होने आह्वान किया है एवं छत्तीसगढ़ के विवाह योग्य युवक युवती को आदर्श सामूहिक विवाह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने उनके पलकों को सूचित करने अपील किया गया है । उप समिति दुर्ग के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत उनकी टीम के सभी पदाधिकारी, युवा मंडल, महिला मंडल द्वारा इस प्रकार किये जा रहे पुनीत कार्य के लिए केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने दुर्ग उप समिति के पदाधिकारीगण को बधाई के पात्र होने प्रशंसा की है। कार्यक्रम को सफल बनाने छत्तीसगढ़ के सभी 37 उप समिति के राजपूतों को कार्यक्रम में उपस्थित होने उप समिति दुर्ग के अध्य्क्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, सचिव दीपक सिंह राजपूत, महिला अध्यक्ष बिंदु भुवाल, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत, महिला सचिव गीता राजपूत, युवा अध्यक्ष आयुष राजपूत, युवा सचिव अनिकेत सिंह राजपूत, सह सचिव रोशन सिंह राजपूत पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने आह्वान किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version