मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान चकरिया गांव निवासी बबुआ सिंह गोंड (21) के तौर पर हुई है. जबकि उसकी मां की उम्र 48 साल थी. पुलिस ने केस को दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर स्थानीय कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

जानें क्या है वारदात की असली वजह

सिंगरौली जिले के चकरिया गांव निवासी बबुआ सिंह गोंड उम्र 21 वर्ष पेशे से एक वाहन चालक था,जिसकी एक माह पूर्व ही शादी हुई था, शादी के बाद उसकी मां ने उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगी. इसी बात से नाराज होकर उसकी पत्नी ने ससुराल से मायके चली गई और वह वापस नहीं आ रही थी, जिस वजह से बबुआ सिंह ने अपनी ही मां की हत्या करने प्लान बनाया, बीते 3 जून की रात वह शराब के नशे में घर आया. उसके बाद वह अपनी मां पर लाठी डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किया, जिससे सर पर चोट लगने की उसकी मौत हो गई. हत्या करने के बाद वह साक्ष्य को छुपाने के लिए घर के बाहर ताला लगा दीवाल से घर मे दाखिल हो गया. फिर सुबह लोगों के सामने घर से निकला।

पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा

मोरवा थाना प्रभारी यूपी सिंह के मुताबिक पुलिस को 3 जून को सूचना मिली थी कि चकरिया गांव मे एक महिला का शव मिला है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान चकरिया गांव निवासी फूलकुमारी सिंह गोंड उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई.पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मृतक महिला की मौत सर पर लाठी डंडे से प्रहार करने पर हुई है, तो पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना को आगे बढ़ाया.

पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया, पुलिस ने शक के आधार पर मृतक महिला के बेटों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया तो बड़े बेटे बबुआ सिंह गोंड ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.और इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version