जांजगीर-चांपा । कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना। जनदर्शन में कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए, कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आज जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम मुनुन्द निवासी श्रीमती श्यामता बाई ने ऋण पुस्तिका जारी करने हेतु आवेदन लेकर पहुंची। कलेक्टर ने आवश्यक जांच करते हुए ऋण पुस्तिका जारी करने के निर्देश एसडीएम को दिए। इसी प्रकार जनदर्शन में तहसील पामगढ़ के ग्राम सिल्ली निवासी श्रीमती संगीता पंकज द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत अप्रुअल हेतु आवेदन प्रस्तुत किये। जिस पर कलेक्टर ने महाप्रबंधक उद्योग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसील नवागढ़ के ग्राम पंचायत चौराभांठा निवासी  नंदकुमार द्वारा पैतृक भूमि के खसरा में सुधार कराने संबंधी आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार नवागढ़ को आवश्यक कार्रवाई कर खसरा में सुधार करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार आज जनदर्शन में पीएम आवास योजना, आर्थिक सहायता, शासकीय तालाब को 10 वर्षीय पट्टा दिलाने, पेंशन संबंधी, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा राशि दिलाने, नामांतरण, रोजगार प्रदाय करने, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, विधवा पेंशन, ऋण प्रदाय, पट्टा दिलाने सहित अन्य विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसके लिए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version