मध्यप्रदेश के इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 29 साल का राजा पत्नी सोनम रघुवंशी संग मेघालय में हनीमून के लिए गय़ा था। हालांकि पत्नी सोनम और उसके प्रेमी ने मिलकर राजा रघुवंशी को दर्दनाक मौत दी। राजा मर्डर केस की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी पर अब कंगना रनौत भड़क गईं हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद ने इस भयावह घटना पर अपना रिएक्शन देते हुए हुए इसे क्रूर, जघन्य और पूरी तरह से बेतुका बताया है।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखी है। एक्ट्रेस ने लिखा, “यह कितना बेतुका है!! एक महिला शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि वह अपने माता-पिता से डरती है लेकिन वह सुपारी किलर के साथ एक कोल्ड ब्लेडड मर्डर को प्लान कर सकती है। यह सुबह से मेरे दिमाग में है लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूँ!!! उफ्फ़ अब सिरदर्द हो रहा है!! वह तलाक भी नहीं ले सकती थी या अपने प्रेमी के साथ भाग भी नहीं सकती थी।

कंगना ने आगे लिखा, “कितना क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर बेतुका और मूर्ख। मूर्ख लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वे किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं… हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि वे नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं लेकिन यह सच नहीं है। बुद्धिमान लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन याद रखें कि एक मूर्ख व्यक्ति को पता नहीं होता कि वह क्या कर रहा है!!! अपने आस-पास के मूर्खों के प्रति बहुत सचेत रहें।

शिलॉन्ग पुलिस को मिली ट्रांजिट रिमांड
शिलॉन्ग पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ली है। चौथा आरोपी आनंद, मध्य प्रदेश के सागर जिले से पकड़ा गया है और उसे इंदौर लाया गया है। सभी आरोपियों को अब शिलॉन्ग ले जाया जाएगा, जहां आगे की जांच की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version