पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र प्राय: कृषि प्रधान क्षेत्र है। जहां के निवासियों का आय का प्रमुख स्रोत कृषि है। पाटन क्षेत्र के किसान डबल और एकल दोनों प्रकार के फसल लेते है। जिन किसानों के पास सिंचाई के लिए पानी की सुविधा है वो डबल फसल लेते है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक भूपेश बघेल ने क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पाटन क्षेत्र को लगभग 16 करोड़ की लागत से 10 कार्यो को मंजूरी दी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जलाशयों के जीर्णोद्धार, स्टॉप डेम निर्माण, नहर लाइनिंग आदि कार्यो के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 15 करोड़ 76 लाख 51000 की लागत से 10 कार्य को मंजूरी दी गई है। आगे उपाध्यक्ष साहू ने कहा कि इस कार्य के उपरांत सिंचित क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। लगभग 1300 एकड़ से भी अधिक रकबा में सिंचाई सुविधाओं की पूर्ति होगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं किसान पुत्र है जो किसानों की पीड़ा को भली भांति जानते है। विभिन्न जलाशयों के जीर्णोद्धार, स्टॉप डेम निर्माण और नहर लाइनिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद सिंचाई सुविधा में विस्तार के साथ-साथ जल स्तर में भी वृद्धि होगी। जिसका क्षेत्र के लोगो को बड़ा लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के साथ-साथ सर्वहारा वर्ग के बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए जा रहें है। मुख्यमंत्री द्वारा इन कार्यो को मंजूरी मिलते ही जनप्रतिनिधी सहित किसानों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। कांग्रेस के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधी मेहतर वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रामबाई गजानंद सिन्हा अध्यक्ष जप पाटन, देवेन्द्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जप, दुर्गा कमलेश नेताम जिला पंचायत सभापति, रूपेंद्र शुक्ला जोन प्रभारी, कौशल चंद्राकर, उमाकांत तिवारी,अश्वनी साहू, यशवंत वर्मा, ललित सिन्हा, रमन टिकरिहा सभापति जप, दिनेश साहू, रूपचंद साहू, मधु वर्मा, कविता वर्मा, विमला बालाराम कोसरे, मीराबाई सिन्हा, कविता साहू, वंदना वर्मा, रत्ना ठाकुर, गुलाब ठाकुर ने इस कार्य को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ओएसडी आशीष वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों की सौगात दिये जाने से पाटन के किसानों में हर्ष का माहौल-अशोक
Previous Articleबड़ी खबर : मोदी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर इसकी जानकारी दी
Next Article देवी मां को खुश करने चढ़ा दी 24 वर्षीय बेटे की बलि…!
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
