राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ते हुए तीन अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम (F-40, F-38, F-13) और एक नवीन डेटा साइंस एवं एनालिटिक्स प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

इन सुविधाओं का उद्घाटन एनआईटी रायपुर एवं आईआईटी भिलाई के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. सुरेश हावरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. एन.वी. रामना राव, पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष एवं पॉलिबॉन्ड इंसुलेशन प्रा. लि. के चेयरमैन श्री उमेश चितलांगिया, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन श्री हेमंत वर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. एन.डी. लोंढे, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, पूर्व छात्र और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

स्मार्ट क्लासरूम परियोजना एनआईटी रायपुर की एक अभिनव पहल है, जिसमें पूर्व छात्रों और औद्योगिक विशेषज्ञों के सहयोग से कक्षाओं को तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जा रहा है। स्मार्ट क्लासरूम में इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर, आरामदायक फर्नीचर, सराउंड साउंड सिस्टम और वातानुकूलन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

F-40 (कंप्यूटर विज्ञान), F-13 (माइनिंग) और डेटा साइंस लैब का लोकार्पण डॉ. हावरे ने किया, जबकि F-38 (मैकेनिकल) का उद्घाटन श्री चितलांगिया ने किया।

डॉ. रामना राव ने विश्वस्तरीय अधोसंरचना की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. हावरे ने क्राउडफंडिंग की अपील करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “Reform, Perform, Transform” मंत्र को दोहराया।

कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. प्रदीप सिंह के स्वागत भाषण से हुआ और समापन डॉ. एस. सान्याल के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version