गर्मी के मौसम में आम के अलावा लीची भी खूब बिकता है. बाजार में आपको ये रसीला फल कहीं भी मिल जाएगा। पर क्या आप इस फल को खाने के फायदे बारे में जानते हैं? दरअसल, लीची में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है और ये विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है। आइए, जानते हैं इस फल को खाने के खास फायदे।

पेट के लिए फायदेमंद: पेट के लिए लीची का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। इससे पहले तो गट बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है और फिर मेटाबोलिक रेट तेज होता है। जब आप इसे खाते हैं तो आपका पाचनक्रिया तेज होता है और आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

ग्लोइंग स्किन में मददगार: लीची में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने और निखार लाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये हाइड्रेशन बूस्ट करता है और कोलेजन को बढ़ावा देता है। इससे फाइन लाइन्स और झुर्रियों से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है और कम उम्र में एजिंग के शिकार नहीं होंगे।

लू से होगा बचाव: लू से बचाव में इस फल का सेवन मददगार हो सकता है। लीची में पानी और नेचुरल फ्रुक्टोज की अच्छी मात्रा होती है और ये शरीर को एनर्जी देने के साथ हाइड्रेशन बहाल करते हैं। इससे आप डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं और लू के शिकार नहीं होंगे।

शरीर में एनर्जी बढ़ती है: लीची खाने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है, क्योंकि लीची शरीर में जाकर कैलोरी ऊर्जा में बदल जाती है। इस फल में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो मूड बूस्टर की तरह काम करते हैं और अवसाद की भावनाओं से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये हार्मोनल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मददगार हैं।

शरीर होगा डिटॉक्स:  शरीर को डिटॉक्स करने में लीची का सेवन कारगर है। ये  आपके शरीर से टॉक्सीन की मात्रा को कम करता है और आपके लिवर और किडनी के काम काज को बेहतर बनाने में मददगार है। तो, इन तमाम फायदों के लिए आपको इस मौसम लीची  का सेवन जरूर करना चाहिए।

इम्यूनिटी मजबूत करना: लीची में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

 (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version