संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मर्रा के सांस्कृतिक कला मंच में दिनांक 17/ 6 /2025 से 21/ 6 /2025 तक किया गया इस वर्ष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हरित योग एवं योग संगम थीम के अंतर्गत किया गया शिविर का प्रारंभ ग्राम पंचायत मर्रा के सरपंच श्री राजा देवांगन द्वारा भगवान धन्वंतरि जी की पूजा अर्चना से की गई योग प्रशिक्षण शिविर में ग्राम मर्रा के योगाचार्य श्री तुला राम वर्मा जी ग्राम मर्रा के समाजसेवी श्री लाला राम वर्मा जी एवं योग प्रशिक्षक श्री धीरेंद्र वर्मा जी ने बच्चों ग्रामीणों को सरल तरीके से योगाभ्यास आसन एवं प्राणायाम कराया इस पांच दिवसीय शिविर में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया शिविर के 16 जून को योग रैली का आयोजन शासकीय माध्यमिक शाला के स्कूली बच्चों द्वारा निकाला गया शिविर के पहले दिन डॉक्टर सुकांत भुनिया डॉ अनीता साहू के द्वारा ग्रामीणों को औषधि पादपो का वितरण कर किया गया एवं उसके औषधि गुना के बारे में बताया गया साथ ही औषधालय परिषद में ग्रामीण एवं ओषालय के स्टाफ की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया शिविर के दूसरे दिन माध्यमिक शाला के बच्चों को योग से लाभ विषय पर चिकित्सकों द्वारा लेक्चर दिया गया शिविर के तीसरे दिन बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया एवं 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में बच्चों को प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन किया गया 21 जून अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय के दिन योग प्रशिक्षक श्री धीरेंद्र वर्मा जी लालाराम वर्मा जी एवं योगाचार्य श्री तुलाराम वर्मा जी का डॉक्टर अनीता साहू के द्वारा शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया इस पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में श्री रितु केतु साहू फार्मासिस्ट श्री दीपक यादव औषधालय सेवा एवं सावित्री वर्मा अंशकालिक शिक्षक ने अपना सहयोग प्रदान किया इस शिविर में कुल 1200 से भी अधिक हितग्राहियों ने लाभ लिया

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version