पिथौरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मरवाही विधानसभा उपचुनाव 2020 के प्रदेश के विभिन्न सामाजिक क्षेत्र के कांग्रेसजनों को मरवाही विधानसभा उप चुनाव के प्रचार प्रसार में संलग्न किया जाता है। इसमें सिन्हा कलार समाज से किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार प्रसार के लिए जिला गौरेला- पेंड्रा कांग्रेस कार्यालय में आज बैठक में सम्मिलित हुए। साथ ही मरवाही विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर के के ध्रुव के पक्ष में प्रचार-प्रसार में सम्मिलित हुए। इसमें प्रमुख रूप से शिक्षा व सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव गौ सेवा संघ के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त महंत रामसुंदर दास, कांकेर लोकसभा कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेश ठाकुर, बिलाईगढ़ के विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक प्रत्याशी धनेश्वर पाटिला, मध्य परिचेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा, किशनपुर सरपंच कमलेश बारिक, युवा नेता गज्जू ध्रुव उपस्थित थे।
मरवाही उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में संजय सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
