राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के विकासखंडों में लगातार जागरूकता अभियान चला जा रहा है। इसी कड़ी में अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत व राजस्व विभाग की ओर से भी जागरूकता अभियान चलाकर दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ग्राहकों को मॉस्क लगाने पर ही दुकान में प्रवेश देने की समझाईश दी गई। इसके अलावा बिना मॉस्क लगाए लोगों का चालान भी काटा गया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रति जिले में हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को लगातार यह समझाईश दी जा रही है कि, वह मॉस्क लगाकर ही घर से बाहर जाएं, शारीरिक व सामाजिक दूरी का पालन करें तथा समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करना न भूलें। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की ओर से रंगोली, बैनर-पोस्टर व स्लोगन लेखन के माध्यम से भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि, कोरोना संक्रमितों के बढऩे का आंकड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन खतरा अभी भी पूरी तरह नहीं टला है, इसलिए विशेषकर त्यौहारों के समय लोगों को और भी ज्यादा सजग रहने की जरूरत है, ताकि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। इस आशय की समझाईश अभियान चलाकर भी दी जा रही है। स्थानीय व्यापारियों से लगातार यह अपील की जा रही है कि, वह शारीरिक व सामाजिक दूरी का अनिवार्यत: पालन करते हुए मॉस्क भी जरूर लगाएं और हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करने में कोताही न बरतें। अंबागढ़ चौकी के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों व बाजार स्थल पर भी लोगों को यही समझाईश दी गई। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा, नायब तहसीलदार अंबर गुप्ता, थाना स्टॉफ व नगर पंचायत के कर्मचारियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिना मॉस्क पहने घूम रहे लोगों के चालान भी काटे। साथ ही दुकानदारों को आगामी त्योहारों को देखते हुए मॉस्क व सेनेटाइजर का अनिवार्यत: पालन करने के निर्देश दिए गए।
लगातार जारी रहेगा अभियान : वर्मा
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा ने बताया, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के अलावा जन सहयोग भी आवश्यक है, इसीलिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक नियमों का पालन करने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती भी की जा रही है। लापरवाहों के चालान काटे जा रहे हैं। इन दिनों नगर में मॉस्क लगाओ अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version