सर्दियों का मौसम आने वाला है और इस मौसम में लोगों के खाने-पीने की मात्रा थोड़ी बढ़ जाती है. ज्यादा खाने और एक्टिविटी कम हो जाने की वजह से ठंड के मौसम में कई लोग मोटापे के भी शिकार हो जाते हैं. इस मौसम में फ्लू और वायरस से बचे रहने के लिए अच्छी इम्यूनिटी भी जरूरी है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं 8 ऐसे स्वादिष्ट सुपरफूड्स के बारे में जो सर्दियों के मौसम के इम्यूनिटी तो बढ़ाएंगे लेकिन आपका वजन नहीं बढऩे देंगे.
जड़ वाली सब्जियां- सर्दियों में गाजर, चुकंदर, मूली, शलजम, प्याज जैसी जड़ वाली सब्जियां बिल्कुल ताजी मिलती हैं. ठंड में इन सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इनसे शरीर को प्रीबायोटिक मिलता जिसकी वजह से वजन आसानी से घटता है. ये सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी सुधारती हैं.
बाजरा-वजन घटाने में बाजरा बहुत फायदेमंद माना गया है. इसे रोटी या लड्डू बनाकर खाया जाता है. इसके अलावा इसे खिचड़ी में भी मिलाकर खाया जा सकता है. बाजरा में विटामिन क्च पाया जाता है और ये बालों के लिए बहुत अच्छा होता है. ये मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बॉडी को एनर्जी देता है और वजन को भी कंट्रोल करता है.
घी- ठंड के मौसम में घी शरीर को अंदर से गर्म रखता है. कोशिश करें कि दाल और सब्जियों को घी में ही बनाएं. रोटियों पर भी थोड़ी मात्रा में घी लगाकर खाएं. घी में विटामिन ्र, ष्ठ, श्व और ्य पाया जाता है. ये खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, वजन को भी कंट्रोल करता है. देसी घी में मौजूद सीएलए मेटाबॉल्जिम को सही रखता है जिससे मोटापा नहीं बढ़ता है.
मूंगफली-मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती है. ये सर्दियों की सबसे हेल्दी स्नैक मानी जाती है. इसे उबालकर, भूनकर या कच्चा भी खा सकते हैं. कुछ लोग इसे सलाद या सब्जियों में भी डालकर खाते हैं. मूंगफली खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और आप अतिरिक्त कैलोरी खाने से बच जाते हैं. मूंगफली में विटामिन क्च,अमीनो एसिड और पॉलीफेनोल होता है जो शरीर को सेहतमंद रखता है. मूंगफली दिल की बीमारियों को भी दूर रखती है.
हरी सब्जियां- सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियों की भरमार होती है. अपनी डाइट में पालक, मेथी, सरसों का साग, पुदीना, हरी लहसुन जैसी सब्जियां शामिल करें. हरी सब्जियों में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. ये हरी सब्जियां ताजी और अच्छे से धुली होनी चाहिए. हरी सब्जियां खाने से ठंड के मौसम में होने वाली हाथ-पैरों की सूजन और जलन भी कम होती है.
घर का बना मक्खन-सर्दियों में मक्खन शरीर में गर्माहट देता है. कोशिश करें कि घर का बना मक्खन ही खाएं क्योंकि इसमें फैट नहीं होता है. रोटी या पराठे पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर खाएं. इसे साग और दाल में भी डालकर खाया जा सकता है. सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है और मक्खन त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है. यह हड्डियों और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है.
मौसमी फल-सर्दियों के मौसम में सेब, संतरा, नाशपाती या पपीता जैसे मौसमी फल खाएं. ये सारे फल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. वजन घटाने के लिए इन्हें लंच और डिनर के बीच स्नैक्स की तरह खाएं. इन फलों में फाइबर होता है जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है.
तिल- सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है. इससे राहत पाने के लिए अपनी डाइट में तिल शामिल करें. तिल हाइपरटेंशन को भी कम करता है जिससे नींद अच्छी आती है. तिल में विटामिन श्व पाया जाता है. इसे चिक्की या लड्डू के रूप में खा सकते हैं. कुछ लोग इसकी चटनी बनाकर भी खाते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version