रायपुर। आज जब पूरा प्रदेश कोरोना के वैश्विक महामारी से जूझ रहा है ऐसे में बच्चों की पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए राज्य शासन द्वारा लगातार वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ऑनलाइन एवम ऑफलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है जिसका व्यापक असर संकुल केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ ग्राम मगरघटा में भी देखने को मिल रहा है। संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा(अ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा मोहल्ला पढ़ाई केंद्र मगरघटा का अवलोकन किया गया, जहां शिक्षा सारथियों द्वारा बच्चों को नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से सीखाया जा रहा है।
बच्चों को उनके रुचि के अनुसार पढ़ाया जा रहा है जिससे बच्चे बहुत ही सहजता से सीख रहे हैं। कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों के लिए भाषा शिक्षण पर कार्य किया जा रहा है, पठन पुस्तिका के माध्यम से बच्चों को वर्ण, अक्षर, शब्द, वाक्य पढऩे सतत रूप से अभ्यास कराया जा रहा है साथ ही अभ्यास पुस्तिका के माध्यम से बच्चों के लेखन पर भी कार्य हो रहा है, इसके अलावा बच्चों के मौखिक भाषा विकास हेतु स्थानीय स्तर पर गीत, कविता, कहानी सुनाने अवसर दिया जा रहा है, इस प्रकार मोहल्ला पढ़ाई में बच्चों को पाठ्यपुस्तक के अलावा अन्य गतिविधियों से भी जोड़ा जाता है। अवलोकन के दौरान नींव कार्यक्रम से विकासखण्ड समन्वयक ओंकार मिश्रा, शिक्षिका श्रीमती एम.एस. खलखो सहित शिक्षा सारथी विशाल यादव एवम लक्ष्मी यादव, अमृत बंधे, पंच भारती यादव उपस्थित रहे।
