कई फिल्मों और सीरियल उड़ान में काम कर चुकीं एक्ट्रेस माल्वी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला हुआ है. जिसके बाद माल्वी को अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. माल्वी के पेट पर एक शख्स ने चाकू से हमला किया. हमले के बाद शख्स ने माल्वी के चेहरे को टारगेट करने की कोशिश की. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को अपने हाथों से कवर कर बचाने की कोशिश की. ऐसा करते वक्त माल्वी के दाहिने और बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है. माल्वी को कुल 3 जगह गहरी चोट आई है. अभी वे अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं. हमला करने वाले शख्स के खिलाफ वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की जा चुकी है. माल्वी पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स की अभी पहचान नहीं हो सकी है. साथ ही उसके मंसूबों से भी पुलिस अनजान है. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version