राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को हरियाणा, गोवा और लद्दाख में नए राज्यपालों और उपराज्यपाल की नियुक्ति करते हुए तीन अहम बदलावों को मंजूरी दी। राष्ट्रपति भवन से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, दो राज्यपाल और एक उपराज्यपाल की नियुक्ति की गई है।

गोवा: अशोक गजपति राजू बने नए राज्यपाल
गोवा के नए राज्यपाल के रूप में अशोक गजपति राजू को नियुक्त किया गया है। वे पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और वरिष्ठ नेता हैं। वह पी.एस. श्रीधरन पिल्लई की जगह लेंगे। गजपति राजू की प्रशासनिक और संसदीय अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लद्दाख: कविंदर गुप्ता बने नए उपराज्यपाल
जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा का स्थान लेंगे, जिन्होंने हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति ने मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

हरियाणा: प्रोफेसर आशिम कुमार घोष को राज्यपाल की जिम्मेदारी

प्रोफेसर आशिम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे प्रतिष्ठित शिक्षाविद, लेखक और राजनीतिक विचारक हैं। घोष बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे, जो 2021 से इस पद पर थे।

राजनीतिक संकेत और प्रशासकीय पुनर्गठन
इन बदलावों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह राष्ट्रपति द्वारा प्रशासनिक पुनर्गठन की प्रक्रिया का हिस्सा है। नए नियुक्त किए गए सभी व्यक्ति अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से लैस हैं, जिससे केंद्र सरकार को उम्मीद है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक समन्वय और तेज़ होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किए गए इन नियुक्तियों से राज्यों में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण की संभावना जताई जा रही है। सभी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version