नई दिल्ली। अमेरिका में कथित तौर पर एक स्वयंभू गुरु को अपने अनुयायियों को सेक्स गुलाम बनाकर रैकेट चलाने के मामले में दोषी पाया गया है. अमेरिकी कोर्ट ने आरोपी को 120 साल जेल की सजा सुनाई है. 60 साल के स्वयंभू गुरु केनेथ रेनेर को सेल्फ हेल्प ग्रुप की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने और महिलाओं के खिलाफ जबरदस्ती करने के आरोप में कोर्ट ने ये सजा सुनाई है. अब उसे आजीवन जेल में रहना होगा. आरोपी केनेथ रेनेर हृ&द्ब1द्व नाम का संगठन चलाता था जिसके जरिए वो इस काले काम को अंजाम दे रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक इस संगठन के जरिए रेनेर अमीर और प्रभावशाली महिलआों को फंसाता था और फिर उनका यौन शोषण करता था. आरोपी केनेथ रेनेर पांच दिनों के सेल्फ हेल्फ कोर्स के लिए अपने अनुयायियों से 5000 डॉलर वसूलता था .वो अपने ज्यादातर भक्तों का आर्थिक और शारीरिक शोषण करता था. वो लोगों को अपने द्वारा बनाए गए नियमों को मानने के लिए भी बाध्य करता था. आरोप है कि वो अनुयायियों के साथ गुलाम की तरह बर्ताव करता था. निजी जानकारी और अंतरंग तस्वीरों के जरिए ऐसे लोगों को ब्लैकमेल किया जाता था और फिर उनका यौन शोषण करता था. कोर्ट ने साल 2019 में ही केनेथ को ऐसे सात मामलों में दोषी पाया था. उसपर सेक्स रैकेट, उगाही, सेक्स ट्रैफिकिंग और आपराधिक षडयंत्र के मामले में ये सजा दी है.
अनुयायियों को सेक्स गुलाम बनाकर चलाता था रैकेट, स्वयंभू गुरु को मिली यह सजा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
