श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी सूर्यवंशी द्वारा 3 करोड़ के आसपास के कॉलोनी में मूलभूत आवश्यकताओं जैसे की नई सीसी रोड और नाली निर्माण के आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सितंबर 2024 से भेजे गए प्रस्तावों पर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति तत्काल दिलाने बाबत महामहिम राज्यपाल, छत्तीसगढ़ राज्य , मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं श्री किरण सिंह देव, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी तक प्रभावी पत्राचार के माध्यम से ग्राउंड जीरो पर काम शुरू कर देने के लिए भेजे गए थे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री सचिवालय से सचिव भारसाधक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को संप्रेषित पत्र एवं श्री किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री अरुण साव, विभागीय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को संप्रेषित पत्र के बल पर साईं कॉलोनी के निवासियों को शासन द्वारा प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति हासिल होने के बाद लंबे जल भराव से निजात दिलाने वाली नई नालियों और अच्छी सड़कों के निर्माण की उम्मीद जाग गई है। इसके पहले भी अनुज शर्मा क्षेत्रीय विधायक से भी मिलकर साईं नगर के निवासियों के द्वारा सीसी रोड और नाली निर्माण की प्रभावी पहल भी हुई थी जिस पर विधायक के द्वारा भी समुचित सहयोग का अच्छा आश्वासन भी दिया गया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version