दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं. यूरोप में तो पिछले कुछ दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है. स्थिति नियंत्रण के बाहर होते देख ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस सहित यूरोप के कई देश दोबारा लॉकडाउन लगाने की तैयारी में हैं. जर्मनी ने तो एक माह के लिए दोबारा रेस्टोरेंट और बार बंद करने का आदेश तक जारी कर दिया है. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने जर्मनी के शीर्ष अधिकारियों से प्रतिबंधों को सख्त करने को लेकर चर्चा की है. वहीं, फ्रांस में एक दिन में 50 हजार से ज्यादा केस सामने आने के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने देश को संबोधित करते हुए कोरोना को लेकर नए नियम और प्रतिबंधों को लेकर तैयार रहने की बात कही है. डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के मुताबिक, यूरोप में पिछले एक हफ्ते में 37 फीसदी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. यहां रिकॉर्ड 13 लाख नए मरीज आए हैं. कहा जा रहा है कि यूरोप में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है.
ब्रिटेन के कई इलाकों में लॉकडाउन
एक हफ्ते से ब्रिटेन में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई. जिसके बाद कई शहरों में सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस ने संक्रमण को काबू करने के लिए वेल्स, ग्रेटर मैनचेस्टर, लिवरपूल सिटी, लंकाशायर, साउथ यॉर्कशायर और स्कॉटलैंड में लॉकडाउन लगाया है. यहां लोगों को घर से बाहर निकलने से मना किया गया है.
सर्दियों में हालात भयानक होने की बात कह चुके हैं वैज्ञानिक…
हेल्थ विशेषज्ञों का मानना है कि सर्दियां आने पर कोरोना संक्रमण और भयानक रूप ले सकता है. जिसका असर यूरोप में अब दिखना शुरू हो चुका है. यूरोप में हाल ही में 2,05,809 नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे. इनमें सबसे ज्यादा फ्रांस से 45 हजार और ब्रिटेन में 23 हजार मामले आए है. यूरोप में पिछले एक हफ्ते में 37 फीसदी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है.
किन देशों में क्या है अभी प्रतिबंध…
यूरोप के कई देशों में दूसरी कोरोना लहर को देखते हुए नए प्रतिबंधों को लागू किया गया है. बेल्जियम ने सोमवार से नए प्रतिबंधों को सभी बार-रेस्टोरेंट करीब एक माह बंद रखने का आदेश दिया है तो वहीं इटली ने लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य किया है. यहां छह बजे के बाद बार और रेस्टोरेंट बंद होंगे. फ्रांस की बात की जाए तो यहां के 9 प्रमुख शहरों में रात नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक कर्फ्यू है. अनावश्यक बाहर निकलने पर जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने लोगों से घर में रहने की अपील की. वहीं, ब्रिटेन के कई शहरों में फिर सख्त लॉकडाउन है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version