रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप द्वारा पवित्र श्रावण मास के हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर गुरुवार , दिनांक 24 जुलाई, 2024 को श्री जगन्नाथ मन्दिर परिसर, रायपुर स्थित भगवान शिव मंदिर में प्रति वर्षानुसार सर्व समाज के कल्याणार्थ भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक, पूजन अर्चना एवं मंगल आरती पूर्ण विधि विधान से संपन्न किया गया.

रूद्राभिषेक में मुख्य यजमान सपत्नीक अरविन्द ओझा, प्रदेश अध्यक्ष, नमिता शर्मा, महिला अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने पूर्ण भक्ति भाव से पूजा अर्चना और भजन कीर्तन में भाग लिया. भगवान भोलेनाथ के रूद्राभिषेक पश्चात सावन उत्सव अवसर पर महिलाओं हेतु आयोजित सावन सुन्दरी स्पर्धा में प्रथम अर्चना तिवारी, द्वितीय विनिता मिश्रा एवं तृतीय सुमन पाण्डेय रहे. सभी उपस्थित सदस्यों के मध्य आयोजित खेल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों एवं सावन सुन्दरी स्पर्धा के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. तत्पश्चात सभी भगवान श्री जगन्नाथ जी की दोपहर की पूजा अर्चना व मंगल आरती में सम्मिलित हुए एवं भोग प्रसाद ग्रहण कर इस भक्तिमय दिवस से विराम लिया.

इस अवसर विशेष रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रांतीय सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, मीडिया सलाहकार राजेश सिंह, संभागीय अध्यक्ष नितिन झा, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र पाठक, गिरजाशंकर दीक्षित, मिथिलेश रिछारिया, सुरभि शर्मा, बबिता मिश्रा, वीणा ठाकुर, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, विद्या भट्ट, डाॅ अनिता दीक्षित, अनिता राव, डाॅ रागिनी पाण्डेय, अनिमा शर्मा, प्रीति मिश्रा, लक्ष्मी राव, रीता तिवारी, बिन्दु ओझा, संजना अवस्थी, संजय अवस्थी, ललिता ठाकुर, विनोद ठाकुर, श्रीकांत अवस्थी, यशवंत पुरोहित, उमेश मिश्रा, रामब्रत तिवारी आदि उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम के आयोजक विनिता मिश्रा, संगीता दुबे, स्मिता पाण्डेय थे. कार्यक्रम का संचालन अरविन्द ओझा – नमिता शर्मा एवं आभार प्रदर्शन गुणानिधि मिश्रा द्वारा किया गया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version