रायपुर। बेमेतरा जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने मनरेगा, कृषि, मजदूरी भुगतान में विलंब, पाइप लाइन विस्तार में अनियमितता समेत अन्य मुद्दों पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ, जमकर फटकार लगाई।
मनरेगा-मनरेगा में भ्रष्टाचार के साथ मजदूरों की सालो से मजदूरी लंबित है। मनरेगा योजना (गौठान) में सरपंचों को दबाव बनाकर कार्य लिया जा रहा जिसमे सरपंच कर्जदार हो रहे है।
कृषि विभाग-तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दावा कर कृषि विभाग, मल्टी इंटरनेशनल कम्पनी बायर के अमानक धान बीज मामले में एक महीने बाद भी रकबा व किसानों का आंकड़ा प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिससे उपभोक्ता फोरम जाने में किसानों को समस्याएं उत्पन्न हो रही है।
विपणन संघ-सरदा लेंजवारा के धान संग्रहण केन्द्रों में मजदूरों की महीनों से लंबित मजदूरी भुगतान को लेकर विपणन अधिकारी को फटकार लगाते हुए 2 नवम्बर तक मजदूरी भुगतान नहीं होने पर सरदा रायपुर रोड़ में चक्काजाम करने की चेतावनी दी ।
जल संसाधन विभाग-जल जीवन मिशन के तहत लगाए जा रहे खराब पाईप को लेकर कहा की सभी पाईप उखाड़ कर सही लगाया जाए। इस पर पीएचई विभाग संज्ञान ले।
सिंचाई विभाग-तांदुला जल विस्तार के तहत के ग्राम खुड़मुडा पर पर बने टार नहर व गब्दा में बने गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य को फिर किसानों के अनुसार बनाया जाने की बात रखी इसे विभाग ने स्वीकार किया जिसमे किसानों को सिंचाई में सविधा प्राप्त हो सके।
शिक्षा विभाग-स्कूलों में कार्यरत रसोइया व सफाई कर्मियों का मानदेय जो कि अप्रैल से लंबित है वेतन लंबित होने के चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है, मानदेय तत्काल भुगतान की बात रखी नहीं तो इनके साथ विभाग को घेरने मजबुर होंगे।
स्टेट पावर कंपनी-बिजली विभाग द्वारा 2018 में बेमेतरा क्षेत्र में हाईटेंशन टॉवर लगाया गया था, जिसका मुआवजा अधिकांश किसनों को मुआवजा नहीं दिया गया है। ठेकेदार गायब है, जमीन, फसल और पेड़ कटाई के मुआवजा के लिए किसान आज भी चक्कर काटने मजबूर है। इन्हे मुआवजा प्रदाय करने के साथ जवाबदेही तय करने कहा गया। वहीं भारी भरकम बिल का विषय भी गरमाया रहा जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां हो रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version