केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा है कि पुलवामा आतंकवादी हमले को साजिश बताने वाली कांग्रेस और अन्य लोगों को देश से माफी मांगनी चाहिए। जावड़ेकर ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान ने माना कि पुलवामा में हमला उन्होंने किया। अब कांग्रेस वाले और बाकी लोग जो साजिश की बात करते थे उनको देश से माफी मांगनी चाहिए। पिछले साल 14 फरवरी को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आतंकी हमला किया गया था। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दी थी। इस धमाके में 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान अपनी धरती पर आतंकियों को पालने के आरोपों को भले ही खारिज करता आ रहा हो, लेकिन उसके मंत्री ने ही अब अपने देश की पोल खोल दी है। पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार यानी 29 अक्टूबर को पाकिस्तानी संसद में दिए बयान में माना की पुलवामा आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ था। चौधरी ने पिछले साल पुलवामा में किए गए आतंकी हमले को अपनी कामयाबी करार देते हुए यहां तक कह डाला कि यह हमला प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व में देश की कामयाबी है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि हमने हिंदुस्तान को घुसकर मारा। चौधरी ने कहा कि पुलवामा में हमारी कामयाबी, इमरान खान की हुकूमत में लोगों की कामयाबी है। हम और आप इस कामयाबी के हिस्सेदार हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एक दिन पहले ही विपक्ष के सांसद अयाज सादिक ने पाकिस्तानी संसद में कहा था कि जब बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तान की कैद में थे, तब पाकिस्तान सरकार को डर सता रहा था कि भारत हमले की तैयारी कर रहा है। उन्होंने दावा किया था कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विपक्षी दलों से कहा था कि अभिनंदन को जाने दें, वरना भारत रात 9 बजे हमला कर देगा। इस दावे को फवाद चौधरी ने संसद में झूठा करार दिया। उन्होंने बड़े आत्मविश्वास के साथ संसद में बताया पाकिस्तान ने भारत को घुसकर मारा है। वह यहीं नहीं रुके और पाकिस्तान की पोल खोल डाली। उन्होंने कहा कि पुलवामा में जो हमारी कामयाबी है, वह इमरान खान के नेतृत्व में पूरे देश की कामयाबी है। उसके हिस्सेदार आप भी हैं। चौधरी के इस बयान पर संसद में हंगामा होने लगा तब मंत्री ने अपने बयान को बदलते हुए कहा कि पुलवामा के वाकये के बाद जब हमने इंडिया को घुसकर मारा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version