भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में शुक्रवार की शाम को बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार अपराधियों ने प्रोफेसर के बेटे को गोलियों से भून दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय नीतीश कुमार उर्फ छोटू सहार के रूप में हुई है, जो पेरहाप गांव निवासी प्रोफेसर संजय सिंह का बेटा था। पिता संजय गांधी कॉलेज आरा में कार्यरत हैं। नीतीश कुमार बालू कारोबार से भी जुड़ा था। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पेरहाप निवासी प्रोफेसर संजय सिंह का पुत्र नीतीश कुमार उर्फ छोटू शुक्रवार की शाम बाइक से अपने गांव लौट रहा था। घटना के समय एक घर के पास खड़ा था कि उसी दौरान तीन की संख्या में आए अपराधियों ने पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान नीतीश की पीठ के भाग में दो गोली लगने से नीतीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सहार थानाध्यक्ष मनिन्द्र कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सहार के पेरहाप गांव निवासी नीतीश कुमार खड़ाव इलाके में बालू घाट पर ठेकेदारी करता था। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। शव गांव में ही देर रात तक पड़ा रहा। इधर, घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की मानें तो नीतीश का किसी के साथ झगड़ा नहीं था। वैसे, पुलिस भूमि विवाद व बालू कारोबार के अलावा अन्य बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। नीतीश के मोबाइल का सीडीआर खंगाला जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version