नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर बाजारों की रौनक बढ़ गई है. लोग घरों से बाहर शॉपिंग के लिए भी निकल रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक मॉल में भगवान राम की प्रतिमा इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. लोग इस मूर्ति के आगे तस्वीरें भी ले रहे हैं.
गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल के अंदर भगवान राम की एक बड़ी प्रतिमा रखी गई है. ये प्रतिमा करीब 8 फीट की है. वहीं भगवान राम की ये प्रतिमा फिलहाल आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. लोग इस प्रतिमा के आगे फोटो और सेल्फी लेते हुए भी नजर आए. इस प्रतिमा के आस-पास लाइटिंग की गई है. साथ ही इस प्रतिमा को मॉल में इस तरह से बीच में रखा गया है कि वो मॉल के हर हिस्से से नजर आए.
