रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव (आई ़ए ़एस) के आह्वान पर अमल करते हुए विद्युत कर्मियों द्वारा 50,000 लक्ष्य के विरुद्ध 75,000 पौधे लगाने तथा वितरित करने का कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इस अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। कंपनी द्वारा प्रदत्त पौधों का रोपण व वितरण निःशुल्क किया गया।
“50,000 वृक्ष महतारी के नाम” अभियान के तहत पुरस्कार वितरण 4 श्रेणी में किया गया। कंपनी स्तर पर प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीम सिंह कंवर को लक्ष्य 25,000 के विरुद्ध 40,000 पौधों को रोपित एवं वितरित करने के लिए राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय स्तर पर कार्यपालक निदेशक रायपुर ग्रामीण श्री संदीप वर्मा को 4500 के विरुद्ध 12,500 पौधे रोपित एवं वितरित करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
व्यक्तिगत श्रेणी में सहायक प्रबंधक श्री कन्हैया देवांगन, कनिष्ठ अभियंता श्री डिकेश देवांगन , प्रबंधक वित्त श्रीमती स्वाति तिवारी, लाइन परिचारक श्रेणी एक श्री रोमनाथ साहू, तकनीशियन श्री यशवंत कुमार राठौर को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार सेल्फी प्रतियोगिता में कार्यालय सहायक श्रेणी दो श्री महेश कुमार गौतम, सहायक अभियंता श्री भूषण प्रसाद वर्मा, परिचारक श्रेणी दो श्री विजय कुमार साहू, कार्यपालन अभियंता श्री योगेश्वर कुमार सिन्हा, प्रकाशन अधिकारी दुर्ग श्रीमती माया चंद्राकर को पुरस्कृत किया गया।इस अभियान का संयोजन कार्यालय मुख्य अभियंता मानव संसाधन ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा किया गया था।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

